1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed : कड़ाके की ठंड के चलते इस जिले 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, DM ने दिया आदेश

UP School Closed : कड़ाके की ठंड के चलते इस जिले 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, DM ने दिया आदेश

यूपी (UP) के गाजियाबाद जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्दी के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। सभी स्कूलों काे आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश का पालन नहीं होने पर स्कूल कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी (UP) के गाजियाबाद जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्दी के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। सभी स्कूलों काे आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश का पालन नहीं होने पर स्कूल कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सर्दी के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी (Basic Education Officer) ने पूर्व में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी सर्दी कम नहीं हुई। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 18 जनवरी तक स्कूल बंद रखने की तिथि बढ़ा दी है।

यह आदेश सभी स्कूलों पर होगा लागू

यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा। सीबीएसई, आईसीएसई, वित्त विहीन, शासकीय और अशासकीय स्कूल भी इस आदेश के दायरे में रहेंगे। वहीं आदेश के बाद भी कुछ स्कूल खोले जाते हैं। यदि कोई स्कूल खोला जाता है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

आदेश के बाद भी खुल रहे स्कूल

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी जिले में कुछ निजी स्कूल खुल रहे हैं। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। आदेश के बाद विभाग द्वारा निगरानी नहीं की जाती है। जिस वजह से यह आदेश केवल कागजी बनकर रह जाता है। अभिभावक काफी समय मांग कर रहे हैं कि जो स्कूल आदेश का उल्लंघन करते हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...