1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Changes : यूपी में मौसम का यू-टर्न, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चली ठंडी तेज हवाएं, इन इलाकों में हुई बारिश

UP Weather Changes : यूपी में मौसम का यू-टर्न, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चली ठंडी तेज हवाएं, इन इलाकों में हुई बारिश

यूपी में रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे अचानक मौसम बदल गया है। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई और आसमान में घने बादल छा गए। गरज के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे अचानक मौसम बदल गया है। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई और आसमान में घने बादल छा गए। गरज के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है।  मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। उधर पश्चिम यूपी के कई जिलों में सुबह अच्छी बरसात हुई। गाजियाबाद, नोएड़ा, हापुड़ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई।

पढ़ें :- छह साल बाद Huawei टेबलेट की भारत में वापसी, ब्रांड ने Flipkart पर जारी किया टीजर

पढ़ें :- LPG Gas Crisis : शिवपुरी में शिक्षक को मोदी की मिमिक्री करना पड़ा भारी, भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

अमरोहा में आज सुबह से काले बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ बारिश हुई। रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि बारिश और तेज हवा के कारण पकने की कगार पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। एटा जिले में आज सुबह तेज हवाओं और बूंदाबांदी और तापमान में आई गिरावट से जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया है वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम को देखकर गेहूं और तंबाकू के उत्पादक किसान चिंतित हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...