1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : यूपी में कल से नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय,18 अप्रैल को जिलों में होगी बारिश

UP Weather : यूपी में कल से नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय,18 अप्रैल को जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर पूर्वी हवाओं ने दिन-रात के पारा गिरा दिए। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन दूसरे मौसमी सिस्टम (Seasonal System) प्रभावी हो जाने से नमी बढ़ गई और तापमान चढ़ने के बजाए गिर गए। दिन का पारा अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Weather Update: उत्तर पूर्वी हवाओं ने दिन-रात के पारा गिरा दिए। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन दूसरे मौसमी सिस्टम (Seasonal System) प्रभावी हो जाने से नमी बढ़ गई और तापमान चढ़ने के बजाए गिर गए। दिन का पारा अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विज्ञानियोंं (Meteorologists) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भविष्‍यवाणी की है। मौसम विभाग (Department of Meteorology) के अनुसार 18 अप्रैल को फिर आंधी-पानी संभव है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- AI Impact Summit 2026 :  भारत में 250 अरब डॉलर के निवेश को तैयार हुईं कई दिग्गज कंपनियां , टेक और अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा फायदा

कानपुर में अधिकतम तापमान 35 से गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.8 से 21 डिग्री हो गया जो सामान्य से अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण तापमानों में कमी आई थी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमानों में वृद्धि होनी थी। पर हवा की दिशा बदल जाने से तापमान गिर गए। उत्तर पश्चिमी हवाओं के स्थान पर उत्तर पूर्वी हवाएं चलने लगीं। इससे हवा में नमी बढ़ गई। अधिकतम नमी 56 और न्यूनतम नमी 36 फीसदी हो गई। तीन मौसमी सिस्टम कार्य (Seasonal System Function) कर रहे हैं। हवा की रफ्तार भी 20-25 किमी प्रति घंटा की रही।

16 को नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) आ रहा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय (Weather expert Dr. SN Sunil Pandey) का कहना है कि 16 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance)  आ रहा है। इसके अतिरिक्त कई मौसमी सिस्टम (Seasonal System) अभी भी कार्य कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में भी चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। 18 को उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में आंधी-पानी की संभावना है।

दो डिग्री बढ़ा पारा, जोर पकड़ेगी गर्मी

वहीं ताजनगरी आगरा में आसमान साफ होने के बाद गर्मी दोबारा से जोर पकड़ रही है। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम रह गया। इसे 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से अधिक हो गया है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा होकर 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 53 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल तक दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें :- अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...