1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed : यूपी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने कई जिलों के स्कूलों में लगाया ताला

UP School Closed : यूपी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने कई जिलों के स्कूलों में लगाया ताला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में बारिश के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते हुए नजर आए। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के आसार हैं। 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में बारिश के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते हुए नजर आए। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने के आसार हैं। 6 जनवरी से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। माैसम विशेषज्ञ (Weather Expert) प्रचंड सर्दी की संभावना जता रहे हैं। मेरठ (Meerut) , मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) समेत पश्चिमी यूपी (Western UP) के सभी जिलों में फिलहाल सर्दी से लोगों का हाल बेहाल हैं।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

कल तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद

कड़ाके की ठंड के कारण मेरठ और हापुड़ में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE) और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का 30 और 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। दो दिन तक हुई बारिश के बाद सर्दी का सितम तेजी से बढ़ा है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे चल रहा है।

मुजफ्फरनगर में आज कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय रहेंगे बंद

लगातार बढ़ रहीं ठंड के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए संदीप कुमार (BSA Sandeep Kumar) ने बताया कि आज सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बागपत में भी आठवीं तक के स्कूल कल तक रहेंगे बंद

ठंड के असर को देखते हुए बागपत में भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की 31 दिसंबर तक छुट्टी की गई है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि सर्दी के कारण आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी की गई है।

शामली और बिजनाैर में नहीं की गई स्कूलों की छुट्टी

बीएसए लता राठौर (BSA Lata Rathore) ने बताया कि शामली (Shamli) में बच्चों की छुट्टी नहीं है। बिजनौर में भी छुट्टी नहीं की गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में कंपकंपी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बीच सर्दी कंपकंपी छुुड़ा रही है। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान के कम होने से सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। अगले 48 घंटे तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।

बारिश के बाद से कम हुआ प्रदूषण

बारिश और हवा का असर के चलते एनसीआर (NCR)  में प्रदूषण का स्तर कम चल रहा है। मेरठ का एक्यूआई 52 से बढ़कर 73 दर्ज किया गया है, जबकि, गंगानगर 96, जयभीमनगर 55, पल्लवपुरम 67, दिल्ली रोड 52, बेगमपुल 71 दर्ज किया गया है। हवा और बारिश ने प्रदूषण को साफ कर दिया है। आगामी तीन चार दिन तक एनसीआर (NCR) में प्रदूषण का स्तर साफ रहेगा। इस समय एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है, जो अच्छी श्रेणी में आता है।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही (Dr. UP Shahi, Meteorologist of Agricultural University) का कहना है कि मेरठ समेत आसपास में बारिश होने के भी आसार हैं। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western Disturbance Active) होने से बारिश हो सकती है। 6 जनवरी से फिर से माैसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अभी सर्दी और सताएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...