1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. UPI App : उधार दिया पैसा वापस लेने के लिए यूपीआई ऐप के इस फीचर का करें इस्तेमाल

UPI App : उधार दिया पैसा वापस लेने के लिए यूपीआई ऐप के इस फीचर का करें इस्तेमाल

यूपीआई ऐप (UPI App) के जरिए मनी ट्रांसफर करना चुटकियों का काम है। हालांकि, वहीं जब किसी से अपना पैसा लेने की बात आती है तो दूसरा शख्स इस बात भूलने में देर नहीं लगाता। किसी को यह दिलाना की उसने आप से पैसे लिए थे और अब आपको अपने ही पैसों की जरूरत है, थोड़ा हिचकिचाहट महसूस करवाता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपीआई ऐप (UPI App) के जरिए मनी ट्रांसफर करना चुटकियों का काम है। हालांकि, वहीं जब किसी से अपना पैसा लेने की बात आती है तो दूसरा शख्स इस बात भूलने में देर नहीं लगाता। किसी को यह दिलाना की उसने आप से पैसे लिए थे और अब आपको अपने ही पैसों की जरूरत है, थोड़ा हिचकिचाहट महसूस करवाता है।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

ऐसे में कैसा हो अगर आप किसी को इस तरह याद न दिलाकर भी समय से अपना पैसे वापस पा लें। ऐसा यूपीआई ऐप (UPI App) के एक खास फीचर रिक्वेस्ट मनी के साथ किया जा सकता है।

रिक्वेस्ट मनी फीचर का करें इस्तेमाल

रिक्वेस्ट मनी फीचर (Request Money Feature) का इस्तेमाल कर किसी भी दूसरे यूपीआई यूजर (UPI User) की डिटेल्स शेयर कर उससे अपने पैसे वापस मांग सकते हैं। इस फीचर के साथ आपको रिमार्क्स का ऑप्शन मिलता है, जहां आप डिटेल दे सकते हैं कि कौन-से पैसे वापस मांग रहे हैं।

भीम ऐप (BHIM – Making India Cashless) के जरिए पेमेंट रिक्वेस्ट सेंड करने का तरीका 

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

सबसे पहले भीम ऐप को ओपन करना होगा।

अब अपना पासकोड एंटर करना होगा।

अब Request Money पर टैप करना होगा

अब सर्च बॉक्स पर UPI ID या नंबर की डिटेल देनी होगी, जिससे अपना पैसा वापस चाहते हैं।

अब वेरिफाई पर टैप करना होगा।

पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

अब अमाउंट और रिमार्क में मैसेज सेंड कर सकते हैं।

अब रिक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा।

अब स्क्रीन पर रिक्वेस्ट सेंट नजर आएगा।

यहां अमाउंट, ट्रांजेक्शन आईडी, टाइम, डेट और रिमार्क्स की डिटेल नजर आएगी।

इस रिसिप्ट को आप वॉट्सऐप, क्विक शेयर, मेल या मैसेज के जरिए शेयर भी कर सकते हैं।

दूसरे यूपीआई यूजर को कहां मिलेगा मैसेज

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

दूसरे यूपीआई यूजर (UPI User)  को रिक्वेस्ट मनी (Request Money ) का ये मैसेज नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाता है। इसके अलावा, यह मैसेज पेटीएम जैसे ऐप पर मिलता है। भीम ऐप से भेजा गया यह मैसेज दूसरे यूपीआई यूजर (UPI User)  को टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...