1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

यूपी में बंपर पदों पर भर्ती चल रही है. जरूरी योग्यता रखते हों तो समय के अंदर अप्लाई कर दें. सेलेक्शन कैसे होगा, लास्ट डेट क्या है, शुल्क कितना देना होगा? जानें डिटेल. ये पद उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने निकाले हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

UPPSC Recruitment: यूपी में बंपर पदों पर भर्ती चल रही है. जरूरी योग्यता रखते हों तो समय के अंदर अप्लाई कर दें. सेलेक्शन कैसे होगा, लास्ट डेट क्या है, शुल्क कितना देना होगा? जानें डिटेल. ये पद उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने निकाले हैं. इनके तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. आवेदन चल रहे हैं और कुछ दिनों में लास्ट डेट आ जाएगी.

पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां

इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2024 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2535 पदों को भरा जाएगा.ये वैकेंसी मेडिकल ऑफिसर एलोपेथी, रीजनल प्रोहिबिशन ऑफिसर, सोशल डेवलेपमेंट ऑफिसर, डिविजनल पब्लिकेशन ऑफिसर और रीजनल टूरिस्ट ऑफिसर आदि की हैं.

आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – uppsc.up.nic.in. यहीं से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं.

सेलेक्शन के लिए कई चरण की परीक्षा देनी होगी, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आती है. इसकी तारीख अभी रिलीज नहीं हुई है. अपडेट्स के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें.

फॉर्म भरने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 125 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी कैटेगरी के लिए फीस 95 रुपये है. आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. बेहतर होगा इसका डिटेल वेबसाइट से चेक कर लें. एज लिमिट 21 से 40 साल तय की गई है.

पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...