1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मणिपुर हिंसाा को लेकर संसद में हंगामा जारी, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर हिंसाा को लेकर संसद में हंगामा जारी, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर हिंसा (manipur violence) को लेकर संसद के मॉनसून सत्र में हंगामा जारी है। आज फिर संसद में मणिपुर मुद्दे को उठाया गया। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इसके बाद विपक्षी दलों ने लोकसभा और राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा (manipur violence) को लेकर संसद के मॉनसून सत्र में हंगामा जारी है। आज फिर संसद में मणिपुर मुद्दे को उठाया गया। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इसके बाद विपक्षी दलों ने लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : पश्चिम बंगाल में TMC अकेले लड़ेगी चुनाव , ममता बनर्जी आज करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई थी। फिलहाल राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। लेकिन कार्यवाही फि शुरू होते ही फिर तेज हंगामा भी शुरू हो गया है।

पढ़ें :- Sudha Murty : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने दी जानकारी

इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने  कहा, “राज्यसभा के सभापति ने मणिपुर की चर्चा के लिए अनुमति दे दी थी। हम विपक्ष से पिछले 10 दिनों से चर्चा करने का अनुरोध कर रहे हैं। जिस प्रकार विपक्षी दलों का व्यवहार रहा उससे हम चिंतित हैं। आज भी सदन के अंदर विपक्षी दलों से (चर्चा के लिए) अनुरोध किया है। विपक्ष की सोच में कुछ खोट है। हमने चर्चा आज 2 बजे करने के लिए कहा है। अधिकांश सदस्य आज चर्चा चाहते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...