1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US : राष्ट्रपति बाइडन ने जीता साउथ कैरोलाइना का प्राइमरी चुनाव, मिले 96.2 प्रतिशत वोट  

US : राष्ट्रपति बाइडन ने जीता साउथ कैरोलाइना का प्राइमरी चुनाव, मिले 96.2 प्रतिशत वोट  

अमेरिका के राष्ट्रपति जोबाइडन  ने देश में राष्ट्रपति पद के लिए इस साल होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत कराए गए साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर ली।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US : अमेरिका के राष्ट्रपति जोबाइडन  ने देश में राष्ट्रपति पद के लिए इस साल होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत कराए गए साउथ कैरोलाइना प्राइमरी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर ली। बाइडन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों-मिनेसोटा से सांसद डीन फिलिप्स और लेखिका मैरिएन विलियम्सन को शनिवार को हुए प्राइमरी चुनाव में हरा दिया। बाइडन को इस प्राइमरी चुनाव में 96.2 प्रतिशत वोट मिले जबकि विलियम्सन को मात्र 2.1 प्रतिशत वोट मिले। फिलिप्स तीसरे स्थान पर रहे।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

राज्य में रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव 24 फरवरी को होना है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (77) अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

बाइडन ने जीत हासिल करने के बाद कहा, ‘‘साउथ कैरोलाइना के मतदाताओं ने 2020 में राजनीतिक विश्लेषकों को गलत साबित किया था, उन्होंने हमारे प्रचार अभियान में नई जान फूंकी थी और हमें राष्ट्रपति पद जीतने की राह पर आगे बढ़ाया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब 2024 में भी साउथ कैरोलाइना के लोगों ने अपनी पसंद बता दी है। मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि आपने हमें राष्ट्रपति पद का चुनाव फिर से जीतने और (पूर्व राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप को फिर से हराने की राह पर अग्रसर किया है।’’

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...