1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US : फ्लोरिडा में गोलीबारी, दो लोगों की मौत 2 पुलिसकर्मी घायल

US : फ्लोरिडा में गोलीबारी, दो लोगों की मौत 2 पुलिसकर्मी घायल

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाओं की खबरें सामने आती है। ऐसा ही एक मामला अब फ्लोरिडा के पाम बे इलाके में उस समय हुआ जब रविवार को हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध लोगों की मौत हो गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US :अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाओं की खबरें सामने आती है। ऐसा ही एक मामला अब फ्लोरिडा के पाम बे इलाके में उस समय हुआ जब रविवार को हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दो पुलिस अधिकारी घायल भी हो गए। खबरों के अनुसार, अधिकारियों द्वारा घरेलू गड़बड़ी की कॉल का जवाब देने के बाद गोलीबारी हुई। पाम बे पुलिस प्रमुख मारियानो ऑगेलो ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, जैसे ही दो पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे एक हथियारबंद 24 वर्षीय व्यक्ति ने गोलियां चलना शुरू कर दी। उसके बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया।

पढ़ें :- Russia-Ukraine War : उत्तर कोरिया ने रूस को दी अपनी Missile unit, यूक्रेन घबराया

खबरों के अनुसार, अधिकारियों को “घातक बल के साथ” उलझाने के बाद संदिग्ध को मार दिया गया। “सीधी कार्रवाई के के चलते एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया। हालांकि उन्होंने उसका नाम बताने से इनकार कर दिया।

मारियानो ऑगेलो ने कहा, जिन दो अधिकारियों को गोली लगी है उनका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद फ्लोरिडा का कानून प्रवर्तन विभाग अधिकारी द्वारा की गई गोलीबारी की जांच करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...