1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Natural face wash: घर के किचन में मौजूद इन चीजों से करें फेसवॉश, स्किन की तमाम समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Natural face wash: घर के किचन में मौजूद इन चीजों से करें फेसवॉश, स्किन की तमाम समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

दादी नानी के समय से स्किन केयर के लिए किचन में मौजूद कुछ खास चीजों पर विश्वास किया जाता है। जिसे लगाकर स्किन साफ, चमकदार और निखरी नजर आने लगती हैं। वहीं मार्केट में आजकल तमाम तरह के स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉस बहुत आसानी से मिल जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दादी नानी के समय से स्किन केयर के लिए किचन में मौजूद कुछ खास चीजों पर विश्वास किया जाता है। जिसे लगाकर स्किन साफ, चमकदार और निखरी नजर आने लगती हैं। वहीं मार्केट में आजकल तमाम तरह के स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉस बहुत आसानी से मिल जाते है। जिसके इस्तेमाल से कई लोगो को स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कई महिलाएं और लड़कियां आज भी घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल पर विश्वास करती है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

अगर आप फेसवॉश करने के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो सबसे बेहतरीन बेसन है। इससे पहले इस्तेमाल से ही आप फर्क महसूस करेंगी। आप इसे सीधा बेसन को हाथ में लेकर मुंह को धोने के बाद हल्का सा गीला करके फेस पर हल्के हाथों से फेसवॉश की तरह मलें। फिर धोलें।

फेसवॉश की जगह आप बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन अंदर से साफ होगी।चेहरे पर कील मुहांसे और अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।यह स्किन केयर के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन लेकर इसमें दो चम्मच दही मिला लें। अच्छे से मिक्स करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए दस मिनट के बाद धोलें। इससे डेड स्किन हटती है। साथ ही चेहरे के अनचाहे बालों से भी छुटकारा मिलता है।

इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकती है। स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकलता है। स्किन पर ग्लो और निखार आता है। इसे लगाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर लगा लें। सूखने के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें। चेहरे को साफ करने के बाद एक कॉटन की मदद से गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन डीप क्लिन होती है।
बेसन की जगह आटे का भी इस्तेमाल कर सकती है।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...