1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand By-Election : BSP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, आकाश आनंद की वापसी

Uttarakhand By-Election : BSP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, आकाश आनंद की वापसी

हुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनाव (Uttarakhand Assembly By-Election) के लिए शनिवार को 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनाव (Uttarakhand Assembly By-Election) के लिए शनिवार को 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। लिस्ट में बड़ा नाम भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) का है। जिन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती (Mayawati) ने पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था, लेकिन एक बार फिर उनके नाम से यह साफ हो गया है कि पार्टी में उनकी वापसी अब तय हो गई है।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।

वहीं बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को ही टिकट दिया है।

 

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध' कार्यक्रम को 26 कड़ी शर्तों के प्रशासन ने दी हरी झंडी, किया उल्लंघन पर स्वतः रद्द हो जाएगी अनुमति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...