वैभव सूर्यवंशी ने बीते हुए कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी में 78 में से 74 रन सिर्फ बाउंड्री से आए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी डर के बड़े शॉट्स लगाए...
ipl 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बीते हुए कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी में 78 में से 74 रन सिर्फ बाउंड्री से आए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी डर के बड़े शॉट्स लगाए। सूर्यवंशी के शानदार प्रर्दशन से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स में एक पोस्ट के जरिए वैभव की तारिफों के पुल बांध दिए।
सूर्यवंशी को खेलता देख,मानो बाहरी दुनिया रुक सी जाती है – शशि थरूर
उन्होंने लिखा, आह! वैभव सूर्यवंशी अभी-अभी आउट हो गए, विराट कोहली ने कैच पकड़ा। अब लगता है कि मैं दूसरे काम भी शुरू कर सकता हूं, जैसे ट्वीट करना! आगे उन्होंने लिखा— युवा सूर्यवंशी के तेजी से उभरते करियर को देखना सचमुच अद्भुत है। इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को क्रीज़ पर देखना क्रिकेट के विकास की एक मास्टरक्लास जैसा है। उनके बल्ले की रफ्तार, लगभग अलौकिक टाइमिंग और कच्ची ताकत का मेल वाकई सांसें थाम देने वाला है। वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की कला को एक नई परिभाषा दे रहे हैं। जब भी वह स्ट्राइक लेते हैं, तो ऐसा लगता है मानो बाहरी दुनिया रुक सी जाती है। मैं खुद को हर काम छोड़कर उनकी हर गेंद देखने के लिए मजबूर पाता हूं। हम अपनी आंखों के सामने एक दुर्लभ और पीढ़ीगत प्रतिभा को उभरते हुए देख रहे हैं। सचमुच रोमांचकारी!”
Ah! @Vaibhavsooryava is just out, caught by @imVkohli. May as well start doing other things now, like tweeting!
It is truly a marvel to witness the meteoric rise of young Sooryavanshi. Watching this 15-year-old phenom at the crease is a masterclass in the evolution of the game.… pic.twitter.com/P486I1Qsrq
पढ़ें :- बुमराह की पहली गेंद में सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, 11 ओवर का हुआ मैच राजस्थान ने मुंबई को रौंदा, रिकॉर्ड्स की झड़ी
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 10, 2026
राजस्थान को दिलाई जीत, टॉप पर पहुंची टीम
सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन को मजबूत कर लिया। उनकी बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया और टीम को आसान जीत दिलाई। इस पारी के बाद सूर्यवंशी ने अपने ही साथी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। IPL 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में वह 200 रन बना चुके हैं, जिसमें दो तूफानी अर्धशतक शामिल हैं-और खास बात यह है कि दोनों फिफ्टी सिर्फ 15-15 गेंदों में आई हैं।
विराट कोहली से मुलाकात भी बनी चर्चा
मैच के बाद सूर्यवंशी की मुलाकात विराट कोहली से भी हुई, जहां उन्होंने उनसे ऑटोग्राफ लिया। यह पल उनके लिए बेहद खास रहा और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।