1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, सचिन का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, सचिन का भी तोड़ा रिकॉर्ड

अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए चर्चाओं में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव का डेब्यू हुआ है। इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वैभव अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बन गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vaibhav Suryavanshi: अपने तूफानी बल्लेबाजी के लिए चर्चाओं में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव का डेब्यू हुआ है। इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वैभव अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था। वैभव ने उनसे एक साल से भी ज्यादा कम उम्र में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर नया इतिहास रच दिया।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। बोर्ड ने वैभव को उनके डेब्यू पर बधाई दी और इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की ओर से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैमसन करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोश टंग, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...