देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है। यह ट्रेन आईटी सिटी को मायानगरी से जोड़ेगी। यह बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खास बात ये है कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले करीब 6 घंटे तक का समय बचाएगी। इ
Vande Bharat Sleeper : देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है। यह ट्रेन आईटी सिटी को मायानगरी से जोड़ेगी। यह बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खास बात ये है कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले करीब 6 घंटे तक का समय बचाएगी। इस ट्रेन से बेंगलुरु से मुंबई का 1153 किलोमीटर का सफर 16 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नई ट्रेन को 1 नवंबर से शुरू किए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु से ट्रेन रात 7:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुंच सकती है। वहीं, मुंबई से इसके रात 8:10 बजे चलने और अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचने का प्रस्ताव है।
यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2026 में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
• रूट: यह ट्रेन मुंबई (सीएसएमटी) और बेंगलुरु (केएसआर बेंगलुरु) के बीच चलाई जाएगी।
• यात्रा का समय: यह लगभग 16 घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करेगी।
• कोच और सुविधाएं: इसमें 16 वातानुकूलित (AC) कोच होंगे, जिनमें 823 ओवरनाइट बर्थ की सुविधा मिलेगी।
• संभावित ठहराव: पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, गुंतकल और अनंतपुर।