1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Vantara and Indonesian Wildlife Conservation : ‘वनतारा’ और इंडोनेशिया ने वन्यजीव संरक्षण में की बड़ी साझेदारी , जीवों की सेहत के लिए बड़ा कदम

Vantara and Indonesian Wildlife Conservation : ‘वनतारा’ और इंडोनेशिया ने वन्यजीव संरक्षण में की बड़ी साझेदारी , जीवों की सेहत के लिए बड़ा कदम

वन्यजीवों के लिए बेहतरीन काम करने वाले वनतारा ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इंडोनेशिया के वन मंत्रालय ने सोमवार को 'वंतारा' के साथ एक बड़ी साझेदारी की घोषणा की। 'वंतारा' वन्यजीव संरक्षण की एक पहल है जिसे अनंत अंबानी ने शुरू किया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vantara and Indonesian Wildlife Conservation : वन्यजीवों के लिए बेहतरीन काम करने वाले वनतारा ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इंडोनेशिया के वन मंत्रालय ने सोमवार को ‘वंतारा’ के साथ एक बड़ी साझेदारी की घोषणा की। ‘वंतारा’ वन्यजीव संरक्षण की एक पहल है जिसे अनंत अंबानी ने शुरू किया था। इस साझेदारी का मकसद पूरे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में वन्यजीवों की सेहत, पशु चिकित्सा और इन-सीटू (प्राकृतिक आवास में) संरक्षण को मज़बूत करना है।

पढ़ें :- 'लाओस' में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम, 'मोबाइल वेटरनरी यूनिट' से बीमार और घायल हाथियों का होगा इलाज, बनेगा विशेष अस्पताल

इंडोनेशिया के वन मामलों के मंत्री राजा जूली एंटोनी ने वनतारा के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और स्थानीय संरक्षण के लिए कई नई पहलों की घोषणा की है, जिनमें कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग, हॉस्पिटल ऑन व्हील्स और अपग्रेटेड वे कंबस एलीफेंट हॉस्पिटल शामिल हैं। जकार्ता में घोषित यह सहयोग इंडोनेशियाई वाइल्डलाइफ़ ऑर्गनाइज़ेशन PT फ़ौना लैंड ग्रुप के साथ किया गया है।

राजा जुली एंटोनी ने ये भी कहा, “वन्यजीवों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और हमें यह पक्का करना होगा कि इंडोनेशिया के पास ऐसी सुविधाएं, विशेषज्ञता और संसाधन हों जिनसे हम अपने wildlife की देखभाल कर सकें। इस साझेदारी के जरिए हम wildlife के स्वास्थ्य और संरक्षण से जुड़े अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहे हैं, जिसमें वनतारा अपने अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों से हमारी मदद कर रहा है।”

एंटोनी ने ये भी बताया कि इसमें सभी सुविधाओं और कार्यक्रमों का मालिकाना हक, संचालन और प्रबंधन Government of Indonesia और हमारे संबंधित अधिकारियों के पास होगा, ताकि यह पक्का किया जा सके कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए इंडोनेशिया की संरक्षण प्राथमिकताओं और हमारे वन्यजीवों की सेवा कर सकें।

वनतारा के CEO ने क्या बताया?
वनतारा के CEO विवान करानी ने कहा, “हम इंडोनेशिया सरकार और अपने सहयोगियों के आभारी हैं कि उन्होंने हम पर भरोसा किया और हमें इंडोनेशिया में wildlife Reserve के प्रयासों में योगदान देने का मौका दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...