HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Trick to Repel Mosquitoes: मच्छर को घर से दूर भगाने और मारने की बेहद आसान सा घरेलू नुस्खा

Trick to Repel Mosquitoes: मच्छर को घर से दूर भगाने और मारने की बेहद आसान सा घरेलू नुस्खा

आज कल सोशल मीडिया में खाने बनाने से लेकर कीचन टिप्स तक खूब वायरल होती है। इतना ही नहीं किसी भी नाश्ते या खाने को अलग तरह से कम समय कैसे बनाएं। इंस्टाग्राम में एक यूजर ने मच्छर भगाने की एक ट्रिक शेयर की है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज कल सोशल मीडिया में खाने बनाने से लेकर कीचन टिप्स तक खूब वायरल होती है। इतना ही नहीं किसी भी नाश्ते या खाने को अलग तरह से कम समय कैसे बनाएं। इंस्टाग्राम में एक यूजर ने मच्छर भगाने की एक ट्रिक शेयर (Trick to Repel Mosquitoes) की है।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

इंस्टाग्राम पर मच्छरों (Mosquitoes) को मारने और भगाने के लिए आधा चम्मच विक्स में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें पानी मिलाकर मॉस्किटो रिफिल में भर लें। इसके ऊपर अपना पुराना इलेक्ट्रिक एडेप्टर लगाकर इसे स्विच में लगा दें। फर्क आपको खुद ब खुद नजर आने लगेगा। इससे धीरे धीरे मच्छर भागने लगेंगे या फिर मर जाएंगे। इस नु्स्खे को आप भी अपना सकते है।

मच्छरों को भगाने के लिए आप कपूर और नीम का भी यूज कर सकते है। इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है इसलिए वो भाग जाते है। कपूर पर नीम का तेल डालकर जलाएं।

इसके अलावा लहसुन को यूज भी मच्छर भगाने के लिए कर सकते है। इसके लिए आपको बस एक लहसुन या फिर पेस्ट को पानी में उबाल कर स्प्रे बोटल में डालकर जहां मच्छर हो छिड़क दें। लौंग और नींबू की खुशबू से भी मच्छर भाग जाते है। नीबूं को काट कर इसमें लौंग को लगा कर घर के कोनो में रख दें।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...