Shraddha Dubey video : कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी करके सफाई दी है। उनसे दावा किया कि वह कहीं भागी नहीं है और पुलिस के सामने आकर घटना की सच्चाई बताना चाहती है। इसके साथ ही 25,000 रुपये की इनामी श्रद्धा ने कहा कि उसका किसी बड़े अधिकारी या नेता से कोई संबंध नहीं है, इसलिए उसका नाम उनके साथ न जोड़ा जाए। आरोपी ने शिवा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 15 सेकंड के वीडियो में श्रद्धा दुबे कहती है- “मेरा आप सभी से बहुत-बहुत रिक्वेस्ट है मीडिया वालों से कि प्लीज मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए। आप हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए। लोगों ने कई अधिकारियों और कई नेताओं के साथ मेरा बेवजह जोड़ा है, क्योंकि हां मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई Add है तो आप मेरे बारे में अफवाह मत फैलाइए। मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है मैं किसी को नहीं जानती हूं।”
“मेरा नाम किसी अधिकारी, किसी नेता के साथ मत जोड़िए। अगर कोई मेरे इंस्टाग्राम एकाउंट से एड है तो कोई अफवाह नहीं फैलाइए…” 25 हजार की इनामी भगोड़ी हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर सरेंडर की इच्छा जताई। शिवा की मौत को खुदकुशी कह रही है।
#ShraddhaDubey https://t.co/atSDLuwBxV— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) October 14, 2026
आरोपी ने आगे कहा, “मैं कहीं गायब नहीं हूं मैं पुलिस ने आकर बयान देना चाहती हूं। जो कुछ भी है मैं सब सच-सच उन्हें बताना चाहती हूं। तो प्लीज मेरी आप सबसे रिक्वेस्ट है कि कुछ भी किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचिए कि मेरा क्या होना। मैंने कुछ नहीं किया है और जो कुछ भी सच है शिवा शर्मा कांड से रिलेटेड… उसकी कोई हत्या नहीं हुई थी वो सुसाइड था। वो मैं आप लोगों के सामने बताने वाली थी। लेकिन, मेरी कंडीशन देखिये कि मैं किस कंडीशन में हूं, मैं ठीक कंडीशन में नहीं हूं। मैं बिलकुल भी इस समय फिजिकली फिट नहीं हूं। तो मेरा आपसे निवेदन है कि किसी भी बड़े अधिकारी या नेताओं के साथ मेरा नाम मत जोड़िए। इसमें मेरी कोई इंवॉल्वमेंट नहीं है।”
बता दें कि लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की कथित हत्या के मामले में उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। जिसमें श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और उसका ड्राइवर तनवीर अली शामिल है। आशंका जतायी जा रही थी कि तीनों बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। इसके साथ ही श्रद्धा के कई हाई-प्रोफाइल लोगों के संबंध के दावे किए जा रहे थे। लेकिन, अब आरोपी ने वीडियो जारी कर इस पर सफाई दी है।