उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला के प्रेमी ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करके शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला के प्रेमी ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करके शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के खीरखानी मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान में प्रेमी ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। शव को कब्रिस्तान में फेंककर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
“मेरा एनकाउंटर थोड़ी होगा,मैंने तो 1 ही मर्डर किया है 10 थोड़ी”
“मोहब्बत में धोखा दिया तो मैंने उसका गला काट दिया….”
“खलनायक फिल्म देखकर बना हूं बल्लू बलराम”
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
ये बुलंदशहर के अदनान का कबूलनामा है,जो बेहद बेशर्मी से कबूल रहा है कैसे उसने अपनी प्रेमिका का गला रेत कर हत्या कर दी… pic.twitter.com/UyOm6UsD3y
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) June 12, 2024
कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि मोहल्ला कालिंदी कुंज के रहने वाली आसमा का अदनान के साथ संबंध था। मंगलवार को आरोपी प्रेमी ने आसमा को मोहल्ला खेरखानी स्थित कब्रिस्तान में बुलाकर धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार ददिया। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में फेंक कर फरार हो गया।
पुलिस ने हत्या के आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। अदनान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अदनान कबूलनामा कर रहा है कि मोहब्बत में धोखा दिया तो मैंने उसका गला काट दिया….. मोहब्बत में धोखा दे दिया और मोहब्बत में धोखा देने की एक ही सजा है मौत…
इतना ही नहीं प्रेमिका की हत्या के आरोपी अदनान ने बताया खलनायक फिल्म देखकर वह बल्लू बलराम बना है। इतना ही नहीं वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि मेरा एनकाउंटर थोड़े होगा, मैंने तो एक ही मर्डर किया है दस थोड़े। सोशल मीडिया में हत्या के आरोपी अदनान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।