1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: लखनऊ के चौक इलाके में लगने वाली फूलमंडी पर चला बुलडोजर

Video: लखनऊ के चौक इलाके में लगने वाली फूलमंडी पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में गुरुवार को फूल मंडी पर बुलडोजर चला।हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर चौक स्थित कंचन मार्केट के सामने लगने वाली फूल मंडी पर  बुलडोजर चलाया गया है। 

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में गुरुवार को फूल मंडी पर बुलडोजर चला।हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर चौक स्थित कंचन मार्केट के सामने लगने वाली फूल मंडी पर  बुलडोजर चलाया गया है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

चौक की फूल मंडी पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान नगर निगम टीम के साथ हुसैनाबाद ट्रस्ट के लोग मौके पर मौजूद थे। इतना नहीं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी।

 

पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से फूल मंडी में बने निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम और एसीपी चौक और एलडीए के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बुलडोजर चलाकर फूलमंडी में छोटे बड़े कई निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त किया।

उल्लेखनीय है कि काफी सालों से चौक स्थित फूल मंडी में थोक में फूल बेचने वाले अपना कारोबार चलाते थे। विदित हो कि 29 सितम्बर 2019 को विभूति खंड, गोमती नगर स्थित किसान बाजार में चौक स्थित फूलमंडी को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था।

इस निर्णय के बाद फूल व्यापारी कल्याण समिति ने स्वयं फूल मंडी हटाने के लिए समय मांगा था। तय समय पर मंडी को न हटाये जाने पर गुरूवार को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

पढ़ें :- Women Reservation Bill : प्रियंका गांधी, बोलीं- कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद पहले दिन से महिलाओं को दिलाया वोट का अधिकार, अमेरिका लगे थे 150 साल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...