1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने आंगनबाड़ी केन्द्र में अपनी बेटी का कराया दाखिला, दिया ये बड़ा संदेश

VIDEO-चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने आंगनबाड़ी केन्द्र में अपनी बेटी का कराया दाखिला, दिया ये बड़ा संदेश

निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की आजकल लोगों में होड़ मची हुई है। इसके बीच चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग (Chitrakoot DM Pulkit Garg) ने अपनी बेटी सिया (Daughter Siya) का दाखिला आंगनबाड़ी केन्द्र में कराकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की। उनका यह प्रेरणादायक कदम समाज को नई दिशा देगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चित्रकूट।  निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की आजकल लोगों में होड़ मची हुई है। इसके बीच चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग (Chitrakoot DM Pulkit Garg) ने अपनी बेटी सिया (Daughter Siya) का दाखिला आंगनबाड़ी केन्द्र में कराकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की। उनका यह प्रेरणादायक कदम समाज को नई दिशा देगा। उन्होंने अपनी बेटी सिया (Daughter Siya) का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर यह साबित कर दिया कि सरकारी संस्थान किसी भी मायने में कम नहीं हैं। डीएम पुलकित गर्ग (DM Pulkit Garg) अपनी तीन वर्षीय बेटी सिया और पत्नी को लेकर मुख्यालय कर्वी स्थित धनुष चौराहे के पास कंपोजिट विद्यालय के आंगनबाड़ी केन्द्र (Anganwadi Center Composite School) पहुंचे। उन्होंने बेटी सिया (Daughter Siya) का आंगनबाड़ी केन्द्र (Anganwadi Center) में दाखिला कराया। शनिवार को सिया अन्य बच्चों के साथ काफी खुश नजर आई।

पढ़ें :- Budget 2026 : मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- मोदी सरकार के पास अब न आइडिया, न पॉलिसी विजन और न ही कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति है बची

पढ़ें :- Budget 2026-27: पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा-हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चाहते हैं बनना

चित्रकूट में, डीएम पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी सिया का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कर सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को साबित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में संसाधनों की कमी नहीं है और लोगों को दिखावे की दौड़ से बाहर निकलकर सरकारी योजनाओं पर भरोसा करना चाहिए। वह बच्चों के साथ खेलती भी रही। केन्द्र में भी उसका अच्छी तरह से ध्यान रखा गया। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि परिषदीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है और शैक्षिक गुणवत्ता भी संतोषजनक है। उन्होंने अपील की कि लोग दिखावे की दौड़ से बाहर निकलें और सरकारी योजनाओं पर भरोसा करें। अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कराएं। बता दें कि इससे पहले मऊ के तत्कालीन उपजिलाधिकारी सौरभ यादव भी अपनी बेटी का दाखिला प्राथमिक विद्यालय छिवलहा में कराकर सरकारी शिक्षा पर भरोसा जता चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...