1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : कांग्रेस, बोली- BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, पीएम मोदी ने 8 माह पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया था अनवरण, वह ढह गई

Video : कांग्रेस, बोली- BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, पीएम मोदी ने 8 माह पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया था अनवरण, वह ढह गई

महाराष्ट्र (Maharashtra) के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज (Maratha Ruler Chhatrapati Shivaji Maharaj) की 35 फीट ऊंची प्रतिमा (35 Feet High Statue) सोमवार को ढह गई। इसका वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चला है। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने 4 दिसंबर 2023 किया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज (Maratha Ruler Chhatrapati Shivaji Maharaj) की 35 फीट ऊंची प्रतिमा (35 Feet High Statue) सोमवार को ढह गई। इसका वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चला है। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने 4 दिसंबर 2023 किया था।

पढ़ें :- TMC सरकार ने खो दिया है बंगाल की जनता का भरोसा, 15 साल तक प्रदेश को लूटा: पीएम मोदी

अधिकारी मौके पर पहुंचे 

अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

8 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी (PM Narendra Modi) ने नौसेना दिवस के अवसर पर पिछले साल 4 दिसंबर 2023 को प्रतिमा का अनावरण किया था। वह किले में आयोजित समारोहों में भी शामिल हुए थे।

पढ़ें :- पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं...शुभम ​द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने बोला हमला

भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है, अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई

कांग्रेस पार्टी अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा का अनावरण किया। अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा ढह गई। हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...