1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video : 89 की उम्र में हीमैन ने स्पीड बोट की सवारी,देखें धर्मेंद्र का रोमांच से भरा और खुशनुमा सफर

Video : 89 की उम्र में हीमैन ने स्पीड बोट की सवारी,देखें धर्मेंद्र का रोमांच से भरा और खुशनुमा सफर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) 89 की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन जिम और स्विमिंग पूल से अपने वीडियो फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यॉट चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) 89 की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन जिम और स्विमिंग पूल से अपने वीडियो फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यॉट चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता

बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) झील में यॉट चलाते दिख रहे हैं। उसके आसपास खूबसूरत पहाड़ियां नजर आ रही हैं। वीडियो में धर्मेंद्र (Dharmendra) यॉट चलाते काफी खुश लग रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, एक प्यारे इंसान विक्रम से मुलाकात और उसकी यॉट। एक रोमांच से भरा और खुशनुमा सफर।”

89 की उम्र में भी इतने जोश और खुशी के साथ यॉट चलाते धर्मेंद्र का वीडियो

89 की उम्र में भी इतने जोश और खुशी के साथ धर्मेंद्र (Dharmendra) को देखकर फैंस काफी खुस हैं। यूजर्स लगातार वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा, “पाजी ऐसे ही एन्जॉय करते रहा करिए। अच्छा लगता है। तो कोई उनके परिवार के साथ दोबारा किसी फिल्म में नजर आने की बात कह रहे हैं।

रणवीर के दादा का किया था रोल

बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) को पिछली बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में देखा गया था। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) ने रणवीर सिंह (Ranvir Singh) के दादा का किरदार निभाया था।

पढ़ें :- आसमान से बरसे बर्फ के गोले, अचानक हुई बारिश से हुआ अफरा-तफरी का माहौल; गाड़ियों के शीशे चूर-चूर

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...