1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video : काजोल के साथ दुर्गा पंडाल में अश्लील हरकत? अभिनेत्री का गुस्से वाला रिएक्शन वायरल

Video : काजोल के साथ दुर्गा पंडाल में अश्लील हरकत? अभिनेत्री का गुस्से वाला रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Bollywood Actress Kajol) ने हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा (Durga Puja) का त्योहार मनाया। विजय दशमी के मौके काजोल का दुर्गा पूजा के पंडाल से एक वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स उन्हें गलत तरीके से छूता दिखाई दे रहा है। ऐसे में फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Bollywood Actress Kajol) ने हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा (Durga Puja) का त्योहार मनाया। विजय दशमी के मौके काजोल का दुर्गा पूजा के पंडाल से एक वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में एक शख्स उन्हें गलत तरीके से छूता दिखाई दे रहा है। ऐसे में फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

पढ़ें :- संजय सिंह का अमेरिकी ट्रेड पर बड़ा बयान, बोले- मोदी ने किसानों के डेथ वारंट पर किया हस्ताक्षर, हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों?

पढ़ें :- फिल्म सूबेदार का टीजर आया सामने, अभिनेता अनिल कपूर रिटायर्ड सैनिक के रोल में दिखे

विजय दशमी पर काजोल व्हाइट कलर की साड़ी पहने और माथे पर बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इंस्टैंट बॉलीवुड ने दुर्गा पूजा के पंडाल से काजोल का एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ लिखा- ‘जब काजोल को सिक्योरिटी ने रोका, तो वो हैरान रह गईं।’

काजोल के साथ हुई अश्लील हरकत?

काजोल के इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। वहीं एक शख्स ऊपर चढ़ते हुए काजोल का ब्रेस्ट पकड़ता दिखाई देता है। ऐसे में काजोल हैरान रह जाती हैं और गुस्से से घूरती दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स दावा कर रहे हैं कि वो शख्स कोई सिक्योरिटी नहीं था, बल्कि उसने काजोल को गलत तरीके से छुआ है।

‘उसके हाथ उनके ब्रेस्ट पर हैं…’
वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा कि ‘ये सिक्योरिटी नहीं है, बल्कि ठरकी अंकल है।’ दूसरे फैन ने कमेंट किया कि ‘वो टच की वजह से हैरान रह गई, सिक्योरिटी की वजह से नहीं।’ एक और शख्स ने कहा कि ‘उन्होंने सचमुच उन्हें गलत तरीके से छुआ है। प्लीज इस व्यक्ति से सवाल करें अजय देवगन। ये माफी के काबिल नहीं है, ये हर तरह से गलत है, हमें औरतों के खिलाफ इस तरह के बर्ताव की इजाजत नहीं देनी चाहिए काजोल।

पढ़ें :- T20 World Cup : अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका, डबल सुपर ओवर की आख‍िरी गेंद पर आया नतीजा...

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि ‘वो इसीलिए हैरान नहीं है क्योंकि उसने उन्हें रोका था। उसके हाथ उनके ब्रेस्ट पर हैं अगर आप ठीक से नहीं देख सकते। इसलिए वो हैरान है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...