1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video: अलग अंदाज में नजर आये MP CM, मोहन यादव ने टपरी पर अदरक कूट कर बनाई चाय

Video: अलग अंदाज में नजर आये MP CM, मोहन यादव ने टपरी पर अदरक कूट कर बनाई चाय

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव टपरी पर चाय बनाने नजर आये। एमपी सीएम ने चित्रकूट में अलग ही अंदाज में नजर आये। इस दौरान उन्होंने कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान उन्होंने अदरक कूट कर चाय बनाकर लोगो को पिलाई।सीएम मोहन यादव दो दिवसीय सतना जिले के चित्रकूट दौरे पर हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव टपरी पर चाय बनाने नजर आये। एमपी सीएम ने चित्रकूट में अलग ही अंदाज में नजर आये। उन्होंने कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान उन्होंने अदरक कूट कर चाय बनाकर लोगो को पिलाई।सीएम मोहन यादव दो दिवसीय सतना जिले के चित्रकूट दौरे पर हैं।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

रविवार की सुबह एमपी सीएम ने अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी सीएम मोहन यादव ने अपनी पत्नी के साथ चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच किलीमीटर लंबे कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में सरयू धारा के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के नीचे चाय की दुकान चलाने वाली महिला राधा ने मुख्यमंत्री को चाय पीने के लिए आंमत्रित किया।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

चाय दुकान संचालिका राधा के बुलाने मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी छोटी सी दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाने लगे। उन्होंने गैस पर चाय चढ़ाई, अदरक कूटी, चाय की पत्नी और चीनी डालकर गरमा-गरम चाय बनाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा यादव भी चाय बनाने में उनकी मदद करती नजर आईं। चाय तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छानकर अपने सहयोगियों को पिलाया और खुद भी चाय का आनंद लिया।

पढ़ें :- सोते समय सांसों पर नजर रखेगी Samsung की AI टेक्नोलॉजी, Galaxy Watch और Ring बताएंगे स्लीप एपनिया के संकेत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...