1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सम्पूर्ण समाधान दिवस का वीडियो वायरल, नायब तहसीलदार के हाव-भाव पर उठे सवाल

सम्पूर्ण समाधान दिवस का वीडियो वायरल, नायब तहसीलदार के हाव-भाव पर उठे सवाल

सम्पूर्ण समाधान दिवस का वीडियो वायरल, नायब तहसीलदार के हाव-भाव पर उठे सवाल

– डीएम की ओर इशारा करते दिखे नायब तहसीलदार, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

पढ़ें :- लक्ष्मीपुर में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों पर गरजे नेता

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एक फरियादी को जिलाधिकारी से सीधे मिलने से पहले समझाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बातचीत के दौरान वह जिलाधिकारी की ओर उंगली से इशारा करते हुए नजर आते हैं। इसी दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासनिक मर्यादा और सरकारी प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था में जिलाधिकारी जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था के अधिकारी होते हैं। सरकारी सेवा आचरण नियमों के तहत अधीनस्थ अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति सदैव सम्मानजनक, शालीन एवं मर्यादित व्यवहार करें। हालांकि, किसी वीडियो के सीमित हिस्से के आधार पर पूरे घटनाक्रम का आकलन करना उचित नहीं माना जा सकता।

इस मामले में अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो की परिस्थितियों और उसके संदर्भ की पुष्टि होना अभी शेष है।

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...