1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : यूपी में BJP का स्टीकर लगाकर खुलेआम गुंडागर्दी, पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर बाइक को 2 किमी तक घसीटा

Video : यूपी में BJP का स्टीकर लगाकर खुलेआम गुंडागर्दी, पहले बाइक सवार को रौंदा, फिर बाइक को 2 किमी तक घसीटा

Sambhal Viral Video : यूपी (UP) के संभल जिले (Sambhal District)  में चौंका देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक बोलेरो में फंस गई और घिसटने लगी। बोलोरो चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी और करीब 2 किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया।

By santosh singh 
Updated Date

Sambhal Viral Video : यूपी (UP) के संभल जिले (Sambhal District)  में चौंका देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक बोलेरो में फंस गई और घिसटने लगी। बोलोरो चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी और करीब 2 किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्स पर वीडियो पोस्ट के मुताबिक, बोलेरो के पीछे बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ है।  बोलेरो पर बीजेपी (BJP) का स्टिकर लगा है और ग्राम प्रधान लिखा हुआ है। इससे साबित होता है कि सत्ता का नशा दबंगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

इस दौरान बाइक से लगातार चिनगारी निकलती रही। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देख लोग हैरान हैं।

बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी

यह हादसा संभल जिले (Sambhal District) के सदर कोतवाली इलाके के मुरादाबाद मार्ग स्थित वाजिदपुरम के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद जिले के शहजाद खेड़ा गांव के निवासी सुखवीर रविवार शाम को अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुरादाबाद मार्ग पर पहुंचे, एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

2 किलोमीटर तक बाइक सवार को घसीटता

टक्कर के बाद बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, जिससे बाइक और उसके सवार युवक ने गाड़ी के साथ करीब 2 किलोमीटर तक घिसटने का सामना किया। इस दौरान बाइक सवार युवक गिर पड़ा, लेकिन गाड़ी चलाते हुए चालक ने बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ाया।

अस्पताल में भर्ती

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

घटना को एक अन्य कार सवार ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हादसे में घायल सुखवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज तोमर (Inspector Anuj Tomar) ने बताया- बोलेरो गाड़ी के नंबर को नोट कर लिया गया है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...