1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. VIDEO : पत्नी शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, बोले- परी जब भी जन्म लोगी, मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा…

VIDEO : पत्नी शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, बोले- परी जब भी जन्म लोगी, मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा…

अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi)  ने दिवंगत पत्नी और मॉडल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को याद कर बेहद भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पराग ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शेफाली की पुरानी तस्वीरों वाला वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें दोनों के खूबसूरत पल कैद हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और छुट्टियों के दौरान पोज देते दिखे।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi)  ने दिवंगत पत्नी और मॉडल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को याद कर बेहद भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पराग ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शेफाली की पुरानी तस्वीरों वाला वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें दोनों के खूबसूरत पल कैद हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और छुट्टियों के दौरान पोज देते दिखे।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)


वीडियो में पराग ने मैटियो ऑक्सले के गाने ‘आई लव यू ऑलवेज फॉरएवर’ को भी एड किया। पराग ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि “जब तुम जन्म लोगी तो मैं तुम्हें हर बार ढूंढ लूंगा और हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा, मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।” पराग त्यागी ने हाल ही में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के लिए एक भावुक संदेश साझा किया था, जिसमें पराग ने शेफाली को एक ऐसी महिला के रूप में याद किया जो न केवल प्रतिभाशाली और मेहनती थीं, बल्कि अपने प्यार और परोपकार से सभी के दिलों को छू लेती थीं।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

उन्होंने बताया कि शेफाली, जिन्हें वह “परी” और “कांटा लगा” गर्ल कहते थे, सिर्फ बाहर से सुंदर नहीं थीं, बल्कि उनकी शख्सियत में बहुत गहराई थी। वह जोश और शालीनता का अनोखा मिश्रण थीं। वह अपने करियर, शरीर और आत्मा के साथ ही विचारों को भी पूरी लगन से संवारती थीं। शेफाली बहुत दृढ़ और लक्ष्य के प्रति समर्पित थीं, लेकिन उनकी सबसे खास बात उनका निस्वार्थ प्रेम था। वह सभी के लिए ‘मां’ जैसी थीं, जो हमेशा दूसरों को पहले रखती थीं और अपनी मौजूदगी से ही लोगों को सुकून देती थीं। वह एक उदार बेटी, प्यार करने वाली और समर्पित पत्नी के साथ ही अपने पालतू कुत्ते सिम्बा की भी प्यारी मां थीं। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...