1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-बांग्लादेश पीएम आवास पर प्रदर्शनकारियों का धावा, बेडरूम में आराम फरमाता दिखा प्रदर्शनकारी

Video-बांग्लादेश पीएम आवास पर प्रदर्शनकारियों का धावा, बेडरूम में आराम फरमाता दिखा प्रदर्शनकारी

बांग्लादेश (Bangladesh) में आरक्षण को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में तब्दील हो चुका है। हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। सोमवार को हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) ने इस्तीफा दे दिया है। शेख हसीना (Sheikh Hasina) अपनी बहन के साथ देश छोड़कर जा चुकी हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी पीएम हाउस (PM House) में घुस आए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) में आरक्षण को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में तब्दील हो चुका है। हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। सोमवार को हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) ने इस्तीफा दे दिया है। शेख हसीना (Sheikh Hasina) अपनी बहन के साथ देश छोड़कर जा चुकी हैं। इस बीच प्रदर्शनकारी पीएम हाउस (PM House) में घुस आए हैं।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव का सपना सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, भाजपा ने पूरा किया : मुख्यमंत्री योगी

प्रदर्शनकारियों ने पीएम हाउस (PM House) पर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके कई फुटेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें बांग्लादेश के पीएम हाउस (PM House) के बेडरूम में प्रदर्शनकारी को आराम फरमाते देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों को पीएम हाउस (PM House) के लॉन में भी टहलते देखा जा सकता है।

पढ़ें :- PM मोदी ने जारी किया एक और वीडियो: परीक्षा सुधारों को लेकर किया बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन

अब सेना चलाएगी सरकार : आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान

इस बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान (Bangladesh Army Chief General Waqar-uz-Zaman) ने कहा कि पीएम शेख हसीना के इस्तीफा के बाद अब अब हम शासन करेंगे। अंतरिम सरकार का गठन करके देश चलाएंगे। हमारे देश का नुकसान हो रहा है। संपत्ति का नुकसान हो रहा है। मुझे दायित्व दीजिए, मैं सब संभाल लूंगा। जनरल वकार-उज-जमान (General Waqar-uz-Zaman)ने कहा कि आपकी जो मांग है, उसे हम पूरा करेंगे। देश में शांति वापस लाएंगे। हम इस देश को अंतरिम सरकार से चलाएंगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि तोड़फोड़-आगजनी मारपीट से दूर रहिए। आप लोग हमारे साथ मिलकर चलेंगे, तो हालात सुधरेंगे। मारपीट हिंसा से कुछ नहीं मिलेगा। संघर्ष और अराजकता से दूर रहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...