1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. VIDEO : रैपर टॉमी जेनेसिस की मां काली जैसी वेशभूषा व म्यूजिक वीडियो में अश्लील हरकत, हिंदू और ईसाई समुदाय आग बबूला

VIDEO : रैपर टॉमी जेनेसिस की मां काली जैसी वेशभूषा व म्यूजिक वीडियो में अश्लील हरकत, हिंदू और ईसाई समुदाय आग बबूला

Tommy Genesis Controversy: कनाडाई रैपर 'टॉमी जेनेसिस' इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'True Blue' में मां काली जैसी वेशभूषा अपनाने और आपत्तिजनक दृश्य दिखाने पर हिंदू और ईसाई समुदाय आग बबूला है। टॉमी जेनेसिस ने अपने म्यूजिक वीडियो में नीले रंग की बॉडी पेंट कर, माथे पर बिंदी लगाकर, सोने के गहने पहनकर और हाथ में क्रॉस लेकर मां काली जैसी वेशभूषा में शूट किया है।

By santosh singh 
Updated Date

Tommy Genesis Controversy: कनाडाई रैपर ‘टॉमी जेनेसिस’ इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘True Blue’ में मां काली जैसी वेशभूषा अपनाने और आपत्तिजनक दृश्य दिखाने पर हिंदू और ईसाई समुदाय आग बबूला है। टॉमी जेनेसिस ने अपने म्यूजिक वीडियो में नीले रंग की बॉडी पेंट कर, माथे पर बिंदी लगाकर, सोने के गहने पहनकर और हाथ में क्रॉस लेकर मां काली जैसी वेशभूषा में शूट किया है। वीडियो में वह एक जगह क्रॉस को चाटती हुई और नमस्ते की मुद्रा में भी दिखाई देती हैं।

पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'

सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं और इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खुलेआम खिलवाड़ बता रहे हैं। हिंदू समुदाय के लोगों ने इसे गंभीर अपमान बताते हुए कलाकार से तुरंत माफी मांगने और वीडियो हटाने की मांग की है।

पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

दूसरे धर्मों का मजाक उड़ाना गलत

हिंदू और ईसाई समुदाय ने जताई नाराजगी

एक यूजर ने लिखा कि मां काली जैसी वेशभूषा में म्यूजिक वीडियो बनाना शर्मनाक है। ये अश्लीलता अब बंद होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि पश्चिमी कलाकारों के लिए हमारी संस्कृति कोई मायने नहीं रखती । वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मां काली हमारे लिए आस्था का प्रतीक हैं, न कि लोगों के पैसे कमाने का जरिया।

केवल हिंदू ही नहीं, ईसाई समुदाय ने भी इस पर नाराज़गी जताई है। खासकर क्रॉस को लेकर दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्य को लेकर। लोग कह रहे हैं, “टॉमी जेनेसिस ने क्रॉस के साथ जो किया, वह सीधा-सीधा अपमान है। यह बहुत अपमानजनक है। इसे तुरंत हटा दें।

कौन हैं टॉमी जेनेसिस?

टॉमी जेनेसिस, जिनका असली नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है, तमिल और स्वीडिश मूल की हैं। यह वीडियो टॉमी की आने वाली एलबम Genesis का हिस्सा है और शनिवार को इसे रिलीज किया गया था। वीडियो के प्रचार के लिए जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं, उसी से विवाद की शुरुआत हुई।

हालांकि अब तक टॉमी जेनेसिस की तरफ से कोई आधिकारिक माफी या बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों की नाराज़गी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर #RespectHinduCulture और #StopCulturalAppropriation जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...