1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video-श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर गिरकर मौत, मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हॉर्ट-अटैक

Video-श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर गिरकर मौत, मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हॉर्ट-अटैक

मौत कभी भी कहीं भी आ सकती है। कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) के बाद अब हम इसको चरितार्थ होते भी देख रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट मैच (Sri Lanka Cricket Match) के दौरान एक पल में मातम में बदल गया। एक साधारण दोस्ताना मैच, जहां पुराने दोस्त हंसी-मजाक और खेल की भावना के साथ मैदान पर उतरे थे, अचानक एक ऐसी त्रासदी में बदल गया जिसने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मौत कभी भी कहीं भी आ सकती है। कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) के बाद अब हम इसको चरितार्थ होते भी देख रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट मैच (Sri Lanka Cricket Match) के दौरान एक पल में मातम में बदल गया। एक साधारण दोस्ताना मैच, जहां पुराने दोस्त हंसी-मजाक और खेल की भावना के साथ मैदान पर उतरे थे, अचानक एक ऐसी त्रासदी में बदल गया जिसने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया।

पढ़ें :- डॉक्टर कृष्ण मोहन को अब ट्रस्ट का बनाया गया अंतरिम महासचिव, जानें इनके बारे में

श्रीलंका के बेरुवाला में रविवार को आयोजित एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच (Friendly Cricket Match) के दौरान एक खिलाड़ी की मैदान पर ही गिरकर मौत हो गई यह मैच एक ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (Old Boys’ Association) द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल (Cricket Carnival) का हिस्सा था। मृतक की पहचान जुल्फिकार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार 45 से 46 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह बेरुवाला के चाइना फोर्ट क्षेत्र (China Fort Area) के एक प्रमुख मुस्लिम स्कूल के पूर्व छात्रों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे थे।

पिच पर मौत का तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जुल्फिकार बल्लेबाजी करते समय अचानक क्रीज पर गिर पड़े। मैच का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था, जिसमें देखा गया कि वह तीन गेंदों में छह रन बनाकर खेल रहे थे, तभी यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। उस समय स्कोर 3.4 ओवर में 37/5 था और खेल तुरंत रोक दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की और उन्हें बेरुवाला रीजनल हॉस्पिटल (Beruwala Regional Hospital) पहुंचाया गया हालांकि, अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। खिलाड़ी, आयोजक और दर्शक सभी सदमे में हैं। पूरे टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि स्थानीय क्रिकेट समुदाय इस दुखद घटना को समझने और स्वीकार करने की कोशिश कर रहा है।

टूर्नामेंट रद्द

प्रारंभिक आशंका है कि जुल्फिकार को दिल का दौरा पड़ा हो सकता है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बेरुवाला पुलिस (Beruwala Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, बेरुवाला में उनके लिए श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी यादें साझा कर रहे हैं एक ऐसे खिलाड़ी की, जो अपने पुराने दोस्तों के साथ सिर्फ खेल का आनंद लेने आया था, लेकिन कभी घर वापस नहीं लौट सका।.

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरों पर बरसे स्वामी चक्रपाणि, बोले- 'यहां बच जाओगे, वहां भगवान चित्रगुप्त कड़ाही में तलवाएंगे'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...