1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: गांव वाले पीट-पीट कर मार न दें, इसलिए ओवर ब्रिज से कूद कर दे दी जान,लोगो को बच्चा चोरी का था शक

Video: गांव वाले पीट-पीट कर मार न दें, इसलिए ओवर ब्रिज से कूद कर दे दी जान,लोगो को बच्चा चोरी का था शक

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइनबाजार क्षेत्र के शिवापार में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक शख्स को बच्चा चोरी के शक में दौड़ा लिया। लोगो की पिटाई के डर से वह शख्स राजमार्ग पर बने फुटओवर ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। कई घंटों तक वह वहीं चढा रहा फिर कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- School Closde : भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

पढ़ें :- लखीमपुर में जनरेटर फटने से एक महिला की मौत, 3 घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो लोगो के पीछे ग्रामीण बच्चा चोर होने के शक में भागे। भीड़ से बचने के लिए दोनो शख्स भागने लगे। जिसमें से एक शख्स को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा शख्स बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। बार बार वह कूदने की धमकी दे रहा था। अंत नौ घंटे के बाद वह ब्रिज से नीचे कूद गया। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने ओवरब्रिज पर चढ़े शख्स को मानसिक रोगी बताया।

शख्स का नाम अवनीश कुमार बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने उसे नीचे उतारने के कई प्रयास किए, लेकिन जब पुलिसकर्मी ब्रिज पर चढ़कर अवनीश के पास पहुंचने लगे, तभी उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...