1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video -गुजरात के वडोदरा में बीच सड़क पर खुदे गड्ढे में समाया युवक,घटना सीसीटीवी में कैद

Video -गुजरात के वडोदरा में बीच सड़क पर खुदे गड्ढे में समाया युवक,घटना सीसीटीवी में कैद

गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा वीडियो वायरल जिसे देखकर कोई भी घबरा जायेगा। बता दें कि वीडियो एक गली के अंदर छोटे से तिराहे का है। यहां बीच में एक बड़ा गड्ढा है और उसके चारों ओर पतली लकड़ी से बैरिकेड लगा दिया गया है। लोग किसी तरह से उसके पास से संभलकर गुजर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा वीडियो वायरल जिसे देखकर कोई भी घबरा जायेगा। बता दें कि वीडियो एक गली के अंदर छोटे से तिराहे का है। यहां बीच में एक बड़ा गड्ढा है और उसके चारों ओर पतली लकड़ी से बैरिकेड लगा दिया गया है। लोग किसी तरह से उसके पास से संभलकर गुजर रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

रोड के बीचोबीच गड्ढा होने की वजह से वहां से जा रहे एक व्यक्ति की बाइक अचानक स्लिप हो जाती है और वह सीधा गड्ढे में जा गिरता है। इसके बाद युवक को गिरता देख आसपास के लोग दौड़कर आते हैं और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालते हैं। बता दें कि यह हादसा डभोई में नगरपालिका के खोदे गड्ढे के चलते हुआ। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...