1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने 30 घरों को जलाया, सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट किया बंद

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने 30 घरों को जलाया, सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट किया बंद

मणिपुर (Manipur) के उखरुल में हिंसा भड़क गई है। हिंसा के दौरान कई घरों को आग लगा दी गई और गोलियां भी चली। यह हिंसा उखरुल के तंगखुल नगा समुदाय (Tangkhul Naga community) के सदस्य पर कथित हमले के खिलाफ भड़की। हिंसा के दौरान करीब 30 खाली पड़े घरों को आग लगा दी गई और इस दौरान गोलियां भी चलीं।

By santosh singh 
Updated Date

उखरुल। मणिपुर (Manipur) के उखरुल में हिंसा भड़क गई है। हिंसा के दौरान कई घरों को आग लगा दी गई और गोलियां भी चली। यह हिंसा उखरुल के तंगखुल नगा समुदाय (Tangkhul Naga community) के सदस्य पर कथित हमले के खिलाफ भड़की। हिंसा के दौरान करीब 30 खाली पड़े घरों को आग लगा दी गई और इस दौरान गोलियां भी चलीं। हालात को देखते हुए सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है। यह हिंसा नगा और कुकी समुदाय (Kuki community) के बीच भड़की है।

पढ़ें :- रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- न हौसला टूटा न हिम्मत हारी, अकेले गद्दारों पर भारी हूं...

अधिकारियों ने बताया हिंसा उखरुल के लिटन सरेखोंग गांव में भड़की, जहां हमलावरों ने कई घरों को आग लगा दी। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। हिंसा के डर से कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर पड़ोसी जिले कांगपोकपी के सुरक्षित ठिकानों पर चले गए। हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। दरअसल कुछ दिन पहले दो तंगखुल नगा (Tangkhul Naga) संगठनों ने उखरुल और पड़ोसी कामजोंग जिले में कुकी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था।

क्यों भड़की हिंसा?

इस हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को हुई थी। तब लिटन गांव में सात-आठ लोगों ने तंगखुल नगा समुदाय (Tangkhul Naga Community) के एक व्यक्ति पर हमला किया था। हालांकि, पीड़ित पक्ष और गांव के मुखिया ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया था। रविवार को इस पर एक बैठक होनी थी, लेकिन वह बैठक नहीं हो पाई।

पास के सिकिबुंग गांव के लोगों ने लिटन सरेखोंग के मुखिया के घर पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, पुलिस स्टेशन के पास फायरिंग भी की गई। रविवार रात को दो समूहों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने पाबंदी लगा दी। इसके बाद सोमवार आधी रात को तंगखुल नगा समुदाय के घरों में आग लगा दी गई।

पढ़ें :- अपनी इच्छा से $ex वर्क करना गैरकानूनी नहीं, इसे अपराध के दायरे में नहीं रखा जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

इसका आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। इसके बाद कुकी समुदाय के भी कुछ घर जलाए गए। अपने घरों को छोड़ कर भाग रहे स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गोलीबारी रोकने में कथित विफलता को लेकर सुरक्षा बलों पर नाराजगी जताई। सरकार ने हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स को इलाके में तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत बनी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...