1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: लखनऊ के कमता चौराहे के पास गलत साइड कार चलाकर आ रही महिला ने बाइक से टक्कर लगने पर युवक की जूतों से की पिटाई

Viral Video: लखनऊ के कमता चौराहे के पास गलत साइड कार चलाकर आ रही महिला ने बाइक से टक्कर लगने पर युवक की जूतों से की पिटाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला एक युवक को जूतों से पीटती नजर आ रही है जबकि आस पास लोगो की भीड़ दिख रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला एक युवक को जूतों से पीटती नजर आ रही है जबकि आस पास लोगो की भीड़ दिख रही है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो गोमतीनगर के कमता चौराहे के पास का बताया जा रहा है। यहां रॉग साइड से कार ले आ रही महिला ने टक्कर होने पर एक युवक की जूतों से पिटाई कर दी। इस मामले में विभूतिखंड पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के आईजी ऑफिस में तैनात महिला ने गलत साइड कार चलाते हुए आई और सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई तो युवक की जूतों से पिटाई करना शुरु कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने लखनऊ के विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार यह मामला कमता चौराहे के पास बुधवार की दोपहर का है। पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि अचानक एक महिला गलत दिशा में तेजी से कार चलाते हुए आ गई। आपस में दोनो गाड़ियों में टक्कर हो गई। इस बात पर महिला ने गाली गलौज और मारपीट करना शुरु कर दिया।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है। महिला सीमा सुरक्षा बल के आईजी ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी का नाम सुनीता कुमारी है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...