1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: चित्रकूट में एंबुलेंस न पहुंच पाने की वजह से कीचड़ के बीच चारपाई पर लाद कर बीमार को पहुंचाया हॉस्पिटल

Viral video: चित्रकूट में एंबुलेंस न पहुंच पाने की वजह से कीचड़ के बीच चारपाई पर लाद कर बीमार को पहुंचाया हॉस्पिटल

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चार लोग कीचड़ से सने रास्ते में चारपाई पर लाद कर किसी मरीज को हॉस्पिटल ले जाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के अरखापुरवा से घुरेटा पुरवा गांव का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- अ​खिलेश यादव, बोले- भाजपा ने तो फिरौती में पूरा सूबा मांग लिया, बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण

पढ़ें :- अखिलेश, बोले-US-Israel War हिंद महासागर तक पहुंचना चिंताजनक, ये भाजपा सरकार की ‘अभूतपूर्व चुप्पी’ किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए

यहां की डेढ़ किलोमीटर की सड़क बेहद खराब है। जिसकी वजह से एंबुलेंस न पहुंच सकी और मरीज के परिजनों को मरीज को चारपाई पर लाद कर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे परिजन कच्ची कीचड़ वाली सड़क से होते हुए मरीज को ले जा रहे है।हालंकि यह वायरल वीडियो कब औऱ कहां का है पर्दाफाश.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...