1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: बुजुर्ग बाप मांगता रहा बेटे की जान की भीख, कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई मां, फिर भी पीटती रही भीड़, मौत

Viral video: बुजुर्ग बाप मांगता रहा बेटे की जान की भीख, कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई मां, फिर भी पीटती रही भीड़, मौत

सोशल मीडिया में सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। यह वायरल वीडियो दिल को दहला देने वाला था।वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। यह वायरल वीडियो दिल को दहला देने वाला था।वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। यहां सोमवार को दिंडोशी इलाके में युवक की भीड़ ने युवक को पीट पीट कर हत्या कर दी।

पढ़ें :- 'मुझे किडनैप कर लिया गया था...' ध्रुव राठी ने वीडियो जारी करके लगाए गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक जिसका नाम आकाश है। रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगो से विवाद हो गया। इस विवाद ने उग्र रुप ले लिया। जिसकी वजह से लोगो ने उसे पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान युवक के बुजुर्ग मां और बाप ने उसे बचाने की लाख कोशिशे की।

पढ़ें :- "किडनी बेचकर घर जा रही" दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट के दाम इतने महंगे कि लोग बोले- घर जाने से सस्ता मालदीव और बैंकॉक जाना!

वो लोगो से मिन्नते मांगते रहे रो रोकर उसकी जान की भीख मांगते रहे। लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि आकाश की मां अपने कलेटे के टुकड़े अपने बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। लेकिन इसके बावजूद लोगो की भीड़ युवक को लगातार पीटती रही।

पढ़ें :- Nobel Peace Prize 2026: कौन हैं 'नवी पिल्लै', जिन्हें मिला शांति का नोबेल?

वीडियो में आकाश का पिता भी हाथ जोड़कर बेटे को छोड़ देने की भीख मांगता नजर आ रहा है। लेकिन इस सबका किसी पर कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस मामले में दिंडोशी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में अन्य दोषियों की भी पहचान की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...