1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: आगरा में कीचड़ भरे रास्ते से परिजनों ने चारपाई पर लादकर मरीज को पार कराया रास्ता

Viral video: आगरा में कीचड़ भरे रास्ते से परिजनों ने चारपाई पर लादकर मरीज को पार कराया रास्ता

सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आय़ा है। जिसमें परिजन कीचड़ से भरे रास्ते में चारपाई पर लादकर मरीज को ले जाते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आय़ा है। जिसमें परिजन कीचड़ से भरे रास्ते में चारपाई पर लादकर मरीज को ले जाते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

यहां कीचड़ से पटे पड़े रास्ते से होकर एंबुलेंस न पहुंच सकी। इसलिए मजबूरन परिजनों ने महिला मरीज को चारपाई पर लाद कर गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक का सफर पार कराया।

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर

जैसा कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पूरा रास्ता कीचड़ से पटा पड़ा है। वहीं परिजन चारपाई पर महिला मरीज को लादकर पैदल रास्ता पार कराते नजर आ रहे है। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
(नोट-यह लेख वायरल वीडियो पर आधारित है, पर्दाफाश.कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...