1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: दो रुपए के बिस्किट के लिए मासूम के हाथ, पैरों को रस्सी से जकड़ कर खंबे में बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

Viral Video: दो रुपए के बिस्किट के लिए मासूम के हाथ, पैरों को रस्सी से जकड़ कर खंबे में बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां दस साल के बच्चे को दो रुपए का बिस्किट खाने पर दुकानदार ने खंबे में रस्सी से बांधकर पीटा। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां दस साल के बच्चे को दो रुपए का बिस्किट खाने पर दुकानदार ने खंबे में रस्सी से बांधकर पीटा। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

Child tied with rope and beaten brutally for biscuits

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुकानदार से मासूम बच्चे के हाथ पैर रस्सी से बांध कर खंबे में बांध दिया। इसके बाद उसकी खूब पिटाई की। वहीं वायरल वीडियो में बच्चे के आस पास कई लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं लेकिन इनमें से कोई भी उसे बचाने की कोशिश करता नजर नहीं आ रहा है।

जब बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की। यह मामला श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर के बालापुर गांव का है। यहां एक बच्चे ने दुकान से दो रुपए का बिस्किट चुराकर खा लिया।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दुकानदार ने उसे चोरी करते देखा तो फौरन पकड़ लिया। फिर उसके हाथ पैरों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद खंबे में बांध कर बुरी तरह से पिटाई की। इतना ही नहीं उस मासूम बच्चे को रात भर भूखा प्यासा रस्सी में बंधा छोड़ दिया।

बच्चा रोता चिल्लाता रहा लेकिन दुकानदार का दिल न पसीजा। और न ही कोई उसकी मदद के लिए आया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी दुकानदार बाबूराम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिस बच्चे की पिटाई की गई उसकी तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...