1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral Video : छात्र के साथ रैगिंग, मेरा एकादशी का व्रत है, मम्मी ने रखवाया है…फिर भी नहीं रुकी दरिंदों की दबंगई

Viral Video : छात्र के साथ रैगिंग, मेरा एकादशी का व्रत है, मम्मी ने रखवाया है…फिर भी नहीं रुकी दरिंदों की दबंगई

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार में एक छात्र को शब्दों की फुलफॉर्म पूछने के बहाने दो युवकों ने सात थप्पड़ जड़ दिए। हर सवाल पूछने के बाद एक के बाद एक थप्पड़ जड़े। जवाब बताने के बाद भी युवकों ने छात्र को पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे सॉस खिलाने की कोशिश की तो उसने बताया कि एकादशी का व्रत है।

By santosh singh 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार में एक छात्र को शब्दों की फुलफॉर्म पूछने के बहाने दो युवकों ने सात थप्पड़ जड़ दिए। हर सवाल पूछने के बाद एक के बाद एक थप्पड़ जड़े। जवाब बताने के बाद भी युवकों ने छात्र को पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे सॉस खिलाने की कोशिश की तो उसने बताया कि एकादशी का व्रत है। इस पर भी आरोपियों ने उसे पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देहरादून पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में  रैगिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि hindi.pardaphash.com वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें :- VIDEO-संजय निषाद का आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले-अच्छे पद पर रहने वाले को आरक्षण छोड़ देना चाहिए, ता​कि गरीब और वंचित को मिल सके इसका लाभ

 

पढ़ें :- Video-कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत और 15 झुलसे, 7 घर गिरे

वीडियो में एक युवक आगे की सीट पर बैठा दिखा। तीन छात्र पीछे की सीट पर बैठे हैं। पीछे की सीट में एक युवक को जबरन बीच में बैठाकर पीटा गया। पीड़ित छात्र के पड़ोस में बैठे युवक ने उससे एलएंडबी, पीएनएम जैसे शब्दों की फुलफॉर्म पूछी। नहीं बताने पर छात्र के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। युवकों ने सात थप्पड़ पीड़ित छात्र को मारे हैं और खुद हंसकर उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। छात्र ने एक सवाल का सही उत्तर बताया, इसके बाद आगे की सीट पर बैठे एक युवक ने चार से पांच थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित से मैथमेटिक्स के उत्तर भी पूछे। युवक एक युवक से फोन में हुई वार्ता में खुद को गढ़ीकेंट या आसपास होना बता रहे। वहीं, नए वीडियो में दोनों पक्ष मामला पुराना बता समझौते की बात कर रहे हैं। मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर का कहना है कि छात्र को पीटने के मामले में शिकायत नहीं मिली है। मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसे दिखवाया जा रहा है।

सॉस खिलाने की कोशिश में व्रत बोलने पर पीट दिया

कथित वीडियो में कार में पीछे की सीट पर बैठे युवक ने अपनी सीट से सॉस निकाला और पीड़ित छात्र को खाने को दिया। छात्र ने व्रत होने की बात कहकर सॉस खाने से मना कर दिया। यह सुनकर युवकों ने पूछा कि कौन सा व्रत है। पीड़ित ने एकादशी का व्रत होना बताया। इस पर युवकों ने गूगल में सर्च किया और एकादशी नहीं होने की बात कहकर पीड़ित को और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

कार रोक महिलाओं से छेड़छाड़ पर केस

देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र में पांच लोगों पर कार सवार लोगों से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ितों ने हमलावरों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और फोन, चेन-नकदी छीनने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : सीएम ने लिखी पाती, योगी, बोले-श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...