1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Haryana Flood: हरियाणा में बाढ़ के हालातों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, Video Viral

Haryana Flood: हरियाणा में बाढ़ के हालातों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, Video Viral

महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने पर भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिती से नाराज थी। महिला ने विधायक को थप्पड़ मारते हुए पूछा कि अब क्यों आए हो?

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चारों तरफ बारिश से हाहाकर मचा हुआ है। इसके चलते हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ के जैसे हालात है। कैथल में जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के विधायक ईश्वर सिंह (MLA Ishwar Singh) बाढ़ के हालात का निरीक्षण लेने पहुंचे थे।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

उन्हें देख जनता भड़क गई एक महिला ने तो विधायक को थप्पड़ मार दिया। हरियाणा में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) के विधायक ईश्वर सिंह (MLA Ishwar Singh) बुधवार को बाढ़ के हालातों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान भड़की महिला ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

पढ़ें :- Viral Video: ढाबे पर नौकरी करता दिखा बंदर, प्लेटे साफ करते देख बोले लोग- अब और कितने अच्छे दिन चाहिए...

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने पर भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिती से नाराज थी। महिला ने विधायक को थप्पड़ मारते हुए पूछा कि अब क्यों आए हो?

वीडियो में आस पास भीड़ नजर आ रही है। महिला छोटा बांध टूटने से नाराज थी जिसके टूटने से पूरे इलाके में पानी भरने की समस्या हो गई थी। महिला ने गुस्से में विधायक को थप्पड़ मार दिया।

अचानक इस तरह से थप्पड़ मारने पर सुरक्षाकर्मी व आस पास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। महिला को पकड़ कर दूर हटाया गया। दूसरी तरफ विधायक ने महिला के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई न किये जाने की बात कही।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...