1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: ऑटो वाले दादा की फर्ऱाटेदार अंग्रेजी सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: ऑटो वाले दादा की फर्ऱाटेदार अंग्रेजी सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया में एक बुढ़े से ऑटो वाले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पीछे वजह है उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी..जी हां। ऑटो चालक को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। जैसे ही वो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना शुरु करता है लोग देखकर हैरान रह जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक बुढ़े ऑटो ड्राईवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पीछे वजह है उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी..जी हां। ऑटो चालक को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। जैसे ही वो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना शुरु करता है लोग देखकर हैरान रह जाते है।

पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ऑटो चला रहा है वो अंग्रेजी की वैल्यू बता रहा है। वहीं एक शख्स का इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह शख्स कहता है, ‘मैं जो कह रहा हूं उसे आप ध्यान से सुनिए। अगर आप अंग्रेजी जानते हैं तो आप लंदन, पेरिस, अमेरिका जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

अगर आप अंग्रेजी नहीं जानते हैं तो आप वहां नहीं जा सकते हैं। उदाहरण के लिए आप लंदन में हैं और वेटर से अंग्रेजी में पानी मांगेंगे तो वो पानी देगा। और आप मराठी में कहेंगे तो बोलेगा, तुम यहां से बाहर जाओ तुम्हारे लिए यहां पानी नहीं है। इसलिए मैं कहता हूं कि आप अंग्रेजी सीखो और बोलों क्योंकि वो अंतरराष्ट्रीय भाषा है।’मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के अमरावती का बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...