HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Shubh Muhurat 2023 : शादी की शहनाइयां इस दिन से बजना शुरू हो जाएंगी, जानें शुभ मुहूर्त

Vivah Shubh Muhurat 2023 : शादी की शहनाइयां इस दिन से बजना शुरू हो जाएंगी, जानें शुभ मुहूर्त

शादी विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए समय नजदीक आ रहा है। कार्तिक मास में दिवाली, छठ पूजा, देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह सहित कई बड़े व्रत-त्योहार के शुभ मुहूर्त है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Shubh Muhurat 2023 : शादी विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए समय नजदीक आ रहा है। कार्तिक मास में दिवाली, छठ पूजा, देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह सहित कई बड़े व्रत-त्योहार के शुभ मुहूर्त है। इसके बाद ही शादी की शहनाइयां गूंजने लगेगी। इसके पहले जून माह में शुभ मुहूर्त न होने पर शादी-विवाह पर रोक लग गई थी। आइए आज हम आपको बताते हैं कि नवंबर- दिसंबर में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं।
विवाह शुभ मुहूर्त  नवंबर- दिसंबर 2023

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये समाग्री , संकट दूर हो जाते हैं

पंचांग के अनुसार नवंबर में 6 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त हैं। इस बार सिर्फ 12 विवाह मुहूर्त पड़ेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो मुहूर्त।

नवंबर: 23, 24, 25, 27, 28, 29
दिसंबर- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार नवंबर 2023 में कुल 6 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त है. यानि की इस महीने 23 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक मुहूर्त है जिनमें 23 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर विवाह के लिए शुभ दिन हैं।  वहीं दिसंबर में  कुल 7 दिन विवाह के लिए शुभ हैं। जिनमें  5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर हैं। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो 23 नवंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक शादियों के लिए कुल 12 दिन शुभ हैं। अगर आप इन मुहूर्त में शादी नहीं करेंगे तो फिर आपको 2024 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ेगा।

देवउठनी एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार चातुर्मास देवशयनी एकादशी के दिन शुरू होता है और इसका समापन  देवउठनी एकादशी के दिन ही होता है।  इस साल चातुर्मास  29 जून 2023 से शुरू हुआ था और इसका समापन देवउठनी एकादशी के दिन यानि 23 नवंबर को होगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि अगर इस अवधि में शुभ कार्य किया जाए तो  वह फलदायी नहीं होता है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2023 :  इस दिन से शुरू हो रहा छठ पूजा का त्योहार , जानें नहाय-खाय पूजा का शुभ मुहूर्त

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...