HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo X200 Ultra और Vivo X200s की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, नए टैबलेट व स्मार्टवॉच भी होगी एंट्री

Vivo X200 Ultra और Vivo X200s की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, नए टैबलेट व स्मार्टवॉच भी होगी एंट्री

Vivo X200 Ultra, Vivo X200s Launch date: वीवो ने हाल में आधिकारिक तौर घरेलू बाजार (चीन) में वीवो एक्स200एस, वीवो वॉच 5, वीवो पैड 5 प्रो, वीवो पैड एसई और वीवो एक्स200 अल्ट्रा डिवाइस के लिए रिज़र्वेशन स्वीकार करने शुरू कर दिये हैं। जिसके बाद माना जा रहा था कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइस को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। इस बीच इन डिवाइसों के लॉन्च डेट सामने आ चुकी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo X200 Ultra, Vivo X200s Launch date: वीवो ने हाल में आधिकारिक तौर घरेलू बाजार (चीन) में वीवो एक्स200एस, वीवो वॉच 5, वीवो पैड 5 प्रो, वीवो पैड एसई और वीवो एक्स200 अल्ट्रा डिवाइस के लिए रिज़र्वेशन स्वीकार करने शुरू कर दिये हैं। जिसके बाद माना जा रहा था कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइस को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। इस बीच इन डिवाइसों के लॉन्च डेट सामने आ चुकी है।

पढ़ें :- 'तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण में मोदी जी का कोई योगदान नहीं...' कांग्रेस नेता बोले- यूपीए सरकार ने सही समय पर शुरू की थी जांच

वीवो ने सोमवार (7 अप्रैल) आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वीवो एक्स200एस, वीवो वॉच 5, वीवो पैड 5 प्रो, वीवो पैड एसई और वीवो एक्स200 अल्ट्रा डिवाइस 21 अप्रैल को शाम 6:00 बजे वीवो एक्स सीरीज़ स्प्रिंग न्यू प्रोडक्ट लॉन्च कॉन्फ्रेंस में चीन में लॉन्च होंगे। कंपनी ने वीवो एक्स200एस और वीवो एक्स200 अल्ट्रा स्मार्टफोन का टीज़र शेयर किया है। टीज़र से पता चलता है कि वीवो एक्स200 अल्ट्रा सफ़ेद रंग में पैटर्न वाले डिज़ाइन के साथ आएगा, जबकि वीवो एक्स200एस में पीछे की तरफ़ सादा रंग होगा।

वीवो एक्स200एस को लैवेंडर, मिंट ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। वहीं, वीवो एक्स200 अल्ट्रा कथित तौर पर रेड कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। इन स्मार्टफोन के साथ वीवो IoT का सुपर लाइनअप भी लॉन्च किया जाएगा। वीवो पैड 5 प्रो को डाइमेंशन 9400 SoC द्वारा संचालित होने के लिए टीज किया गया है, जो ओरिजिनओएस 5 पर चलता है, और इसमें अल्ट्रा थिन और लाइट ट्रू टोन आई प्रोटेक्शन स्क्रीन है।

वीवो पैड एसई में 12.3 इंच की आई प्रोटेक्शन सॉफ्ट लाइट स्क्रीन, एक एक्सक्लूसिव लर्निंग सेंटर और 50 महीने तक भरोसेमंद इस्तेमाल की सुविधा दी गई है। इस बीच, वीवो वॉच 5 प्रोफेशनल एआई रनिंग गाइडेंस और 22 दिनों की ब्लूटूथ बैटरी लाइफ़ प्रदान करेगी। इसमें 32g अल्ट्रा-लाइटवेट बॉडी होगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ब्रांड इन आगामी गैजेट्स के बारे में कुछ और जानकारी देगा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण, बोले- कोई कितना भी ताकतवर हो जाए पर संविधान बदलने नहीं देंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...