1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Watch viral video: लखनऊ में गरीब मजदूर के मुंह पर एक व्यक्ति ने कर दी पेशाब, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Watch viral video: लखनऊ में गरीब मजदूर के मुंह पर एक व्यक्ति ने कर दी पेशाब, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने सो रहे मजदूर के मुंह पर पेशाह कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि मजदूर दोपहर का खाना खाकर सो रहा था। उसे जगाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- सावन की आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप, भीड़ बेकाबू होने से 6 श्रद्धालु घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा में राजकुमार मजदूरी करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के दिन उसने दोपहर का खाना खाया। वहीं जमीन पर लेट गया थके होने की वजह से उसे नींद आ गई।

पढ़ें :- चौथे सोमवार को इटहिया धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

आरोप है कि संजय मौर्या ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। लेकिन राजकुमार की नींद नहीं खुली। इस पर नाराज संजय ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया।आरोपी संजय ने इस पेशाब कांड का वीडियो भी बनाया। साथ ही उसने वह वीडियो दूसरों को भी फॉरवर्ड कर दिया। घटना कब की है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

पूरे मामले में पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लखनऊ पश्चिम जोन के डीसीपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार दिहाड़ी मजदूर है। वह दुबग्गा इलाके में रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...