1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजों का कर रहे हैं विश्लेषण : राहुल गांधी

हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजों का कर रहे हैं विश्लेषण : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में INDIA गठबंधन (India Alliance) की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में INDIA गठबंधन (India Alliance) की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।

पढ़ें :- 10 नहीं पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर पेट्रोलियम मंत्रालय का दो टूक बयान

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...