HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सम्राट विक्रमादित्य के नगर में आकर हमें खुशी हुई

सम्राट विक्रमादित्य के नगर में आकर हमें खुशी हुई

उज्जैन । मुझे ऐतिहासिक और पौराणिक शहर उज्जैन आकर बेहद खुशी हुई है यह विक्रमादित्य का महानगर है और हम विक्रम सम्वत् को मानने वाले दुनिया के पहले देश नेपाल से आये है।

By Shital Kumar 
Updated Date

विक्रम सम्व‍त् हमारा राष्ट्रीय सम्वत् है जिसकी शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। यह बात नेपाल दूतावास के राजनयिक रवींद्र जंग थापा ने पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव (आईएफएफएएस) के शुभारंभ अवसर पर कही। इस अवसर पर फिजी गणराज्य का उच्च आयोग एच.ई. जगन्नाथ सामल (उच्चायुक्त), नेपाल दूतावास रवींद्र जंग थापा व दीपक राज निरौला राजनयिक दक्षिण अफ्रीकी उच्चायोग की रामसेला एवलिन लेसोथो उच्च आयोग बोहलोकिमोरोजेल व मोत्सेलिसी बर्नाडेटो फात्सिमो मोखोथो सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस मौ‍के पर भारत में नेपाल दूतावास के रविंद्र जैन थापा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जहाँ फिल्म मेकिंग की अपार संभावनाएँ हैं। फिल्मों के माध्यम से हम सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ तथा मध्य प्रदेश शासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही गौरव की बात ही किया मुझे इस फ़िल्म समारोह में आमंत्रित किया गया।

पढ़ें :- स्कूल शिक्षा विभाग पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण पर कर रहा है कार्य

लेसेथो और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंध बहुत मजबूत: मोखोथो

इस समारोह को संबोधित करते हुए अफ्रीकी देश लेसेथो देश कि राजनयिक मोत्सेलिसी बर्नाडेटो फात्सिमो मोखोथो ने कहा की लेसेथो और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंध बहुत मजबूत है और इस तरह के फिल्म समारोह के माध्यम से हम चाहेंगे कि दोनों देश एक दूसरों की संस्कृतियों से परिचित हो। सिनेमा अपने आप को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। मैं उम्मीद करती हूँ कि यह फिल्म समारोह दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करेगा।

रामायण, महाभारत और गीता आज भी फिजीवासियों के दिल में: उच्चायुक्त सामल

फिजी गणराज्य का उच्च आयोग एच.ई. जगन्नाथ सामल (उच्चायुक्त) ने कहा कि भारत और फिजी का रिश्ता सदियों पुराना है। हमारे देश की आदि से अधिक आबादी भारतवंशियों की है। रामायण, महाभारत और गीता आज भी फिजी के भारतवंशियों के श्रद्धा के केंद्र में है। यह वह विरासत है जो हमारे पूर्वज इस देश से अपने साथ लेकर आए थे। भारतीय फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी फिल्में विशेष कर बॉलीवुड की फिल्में फिजी में बेहद लोकप्रिय है। भारत के सहयोग से फिजी में बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें :- गर्मी की दस्तक होते ही उखड़ने लगी हैंडपंपों की सांसे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...