1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हम तो भारत से इतना ज्यादा प्यार करते हैं कि अपनी यात्रा का नाम भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रखा : मल्लिकार्जुन खरगे

हम तो भारत से इतना ज्यादा प्यार करते हैं कि अपनी यात्रा का नाम भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रखा : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गांधी जी ने कहा था-मैं ऐसे भारत का निर्माण करूंगा, जिसमें गरीब व्यक्ति भी महसूस करें कि यह देश उनका है। कांग्रेस सरकार उसी रास्ते पर है। एक जमाना था, जब किसानों से बहुत कम धान खरीदा जाता था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में मोदी जी का गुजरात मॉडल नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस और भूपेश बघेल जी का छत्तीसगढ़ मॉडल है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही मोदी जी, नड्डा साहब और शाह जी लोगों का हालचाल लेने आ रहे हैं। लेकिन चुनाव से पहले ये कभी लोगों का हाल पूछने नहीं आए।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गांधी जी ने कहा था-मैं ऐसे भारत का निर्माण करूंगा, जिसमें गरीब व्यक्ति भी महसूस करें कि यह देश उनका है। कांग्रेस सरकार उसी रास्ते पर है। एक जमाना था, जब किसानों से बहुत कम धान खरीदा जाता था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदती है। कांग्रेस सरकार ने लाखों किसानों का कर्ज माफ किया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना लेकर आई, इंग्लिश मीडियम स्कूल बनवाए। कांग्रेस पार्टी गरीबों के लिए सोचती है।

उन्होंने कहा कि, नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आया है कि 5 साल में छत्तीसगढ़ में करीब 40 लाख लोग गरीबी रेखा के दायरे से बाहर आए हैं। BJP सरकार बार-बार पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया? ये रिपोर्ट लो और देखो कांग्रेस ने क्या किया। साथ ही कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सेशन हो रहा था, जिसमें पूरे हिंदुस्तान से लोग आए थे। उसी दिन यहां कांग्रेस नेताओं के घर पर छापे पड़े। सच ये है कि BJP सरकार कांग्रेस को डराना चाहती है, बदनाम करना चाहती है। वो बताना चाहती है कि अगर हम उनके खिलाफ जाएंगे तो हमें ED-CBI का सामना करना पड़ेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वालों में से नहीं हैं, मुकाबला करने वालों में से हैं।

इसके साथ ही कहा, मोदी सरकार बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी को नहीं रोक सकती है। PM मोदी ने कहा था कि मैं हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, काला धन वापस लाऊंगा, सभी को 15 लाख रुपए दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। लेकिन मोदी जी सिर्फ झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा, हमने एक संगठन बनाया, जिसका नाम INDIA रखा। लेकिन INDIA नाम रखते ही BJP वालों को तकलीफ होने लगी। अब वे कहते हैं देश का नाम भारत बोलो। हम तो भारत से इतना ज्यादा प्यार करते हैं कि अपनी यात्रा का नाम भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रखा था। हम भारत जोड़ने का काम करते हैं, लेकिन वह टुकड़े-टुकड़े करने में लगे हैं।

पढ़ें :- शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला है: अमित शाह

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...