1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update: मौसम ने फिर ​बदला अपना मिजाज, जोरदार बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

Weather Update: मौसम ने फिर ​बदला अपना मिजाज, जोरदार बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम की विदाई से पहले पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में जोरदार बारिश के आसान देखने को मिल रहे हैं। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओले भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Weather Update: उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम की विदाई से पहले पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में जोरदार बारिश के आसान देखने को मिल रहे हैं। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को पश्चिमी यूपी में ओले भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जिलों में गरज—चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। वहीं पश्चिम के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य

मौसम विभाग की तरफ से बताया कि, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगभग 38 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ ओले गिरने की चेतावनी है।

यहां पर गिर सकता है ओला
बता दें कि, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

भारी बारिश का येलो अलर्ट
वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- जयंत चौधरी और नरेश टिकैत के बीच बढ़ी तकरार, 'हलवाई के ततैया' से लेकर 'मुझे मीठे का कोई शौक नहीं' तक पहुंची बात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...