HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. WFI Suspended : कुश्ती संघ के निलंबन पर विनेश फोगाट ने कहा- ‘बस इस बात का सबर है, ऊपर वाले को सब खबर है’

WFI Suspended : कुश्ती संघ के निलंबन पर विनेश फोगाट ने कहा- ‘बस इस बात का सबर है, ऊपर वाले को सब खबर है’

खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ को अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह 21 दिसंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक (Wrestler Sakshi Malik) ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ को अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह 21 दिसंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक (Wrestler Sakshi Malik) ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

पढ़ें :- PM मोदी आज करेंगे राम लला के दर्शन, अयोध्या में मेगा रोड शो; ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत की तैयारी

इसके अगले दिन ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट (Olympic Gold Medalist) बजरंग पूनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर विरोध जताते हुए पद्मश्री लौटा दिया था। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के बढ़ते विरोध के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि, खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के कारण कुश्ती संघ को निलंबित किया गया है।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ इस साल जनवरी से लगातार खड़ी रहने वाली दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। विनेश फोगाट ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘बस इस बात का सबर है, ऊपर वाले को सब खबर है’। उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। विनेश ने कहा कि खिलाड़ियों की लड़ाई कभी सरकार के खिलाफ नहीं थी। हमारी लड़ाई बस इतनी सी थी कि जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। महिला खिलाड़ियों के साथ गलत करने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई थी।

हम नहीं कर रहे राजनीति, यह फैसला खिलाड़ियों के हित में

विनेश ने एक टीवी चैनल से कहा कि सरकार का यह फैसला खिलाड़ियों के हित में है। कोई सही शख्स कुश्ती संघ (WF) का अध्यक्ष बने। किसी महिला को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इससे हमें सुकून मिलेगा। हमें यह लगेगा कि हमारी लड़ाई और हमारे संघर्षों की जीत हुई है। हम राजनीति नहीं कर रहे थे। महिला खिलाड़ियों का शोषण हुआ। हम उसके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। हमें कैसी राजनीति?

हम लड़ रहे हैं न्यायालय में लड़ाई, उनकी लड़ाई बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के शोषण के खिलाफ है

विनेश ने कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brijbhushan Sharan Singh) के शोषण के खिलाफ है। न्यायालय में हम लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें जिस दिन न्याय मिल जाएगा, हम विरोध खत्म कर देंगे। पहलवान सबसे पहले 18 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे थे। उसके बाद अप्रैल में भी प्रदर्शन किया था। फिर कुश्ती संघ (WF) के चुनाव के लिए कई समीतियां बनाई गईं और 21 दिसंबर को चुनाव हुए। इसमें बृजभूषण के करीबी संजय सिंह जीते। अब कुश्ती संघ (WF) को सरकार ने निलंबित कर दिया।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...