1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? भाजपा के घोषणापत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया सवाल

युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? भाजपा के घोषणापत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए 14 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि, युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? किसानों के MSP पर Cost + 50% का क्या हुआ? हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख का क्या हुआ? SC-ST पर 46% व 48% अपराध क्यों बढ़ा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। भाजपा की तरफ से अपने घोषणापत्र में कई वादे किए गए हैं। अब विपक्ष की तरफ से भाजपा के इस घोषणापत्र पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, न पुरानी गारंटियों की जवाबदेही, केवल खोखले शब्दों की हेराफेरी! साथ ही कहा, “मोदी की गारंटी” = जुमलों की वारंटी… इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 14 तारीख़, 14 सवाल—

पढ़ें :- IPL 2026 मुंबई—कोलकाता आज आमने—सामने, मुंबई 13 साल से नहीं जीती अपना पहला मैच, कोलकाता 12 में सिर्फ दो मुकाबले जीती है वानखेड़े में

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए 14 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि, युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? किसानों के MSP पर Cost + 50% का क्या हुआ? हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख का क्या हुआ? SC-ST पर 46% व 48% अपराध क्यों बढ़ा?

साथ ही पूछा कि, महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ? 100 नई SMART Cities का क्या हुआ? 2020 तक गंगा सफ़ाई का क्या हुआ? 2022 तक हर परिवार के सर पर छत का क्या हुआ? 2022 तक सबको 24×7 बिजली देने का क्या हुआ?
2022 तक भारत को $5 Trillion अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ?

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा कि, “लाल आंख” व “मैं देश नहीं झुकने दूंगा” का क्या हुआ? 2022 तक 40 Cr युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ? पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ?इसलिए…2024 में पूरा भारत, जुमलेबाजों को हराएगा। केवल INDIA को जिताएगा, न्याय का परचम लहराएगा!

 

पढ़ें :- Delhi Fire Accident : घर में लगी आग तो जान बचाने लिए पहली मंजिल से कूदे लोग, एक छोटे बच्चे समेत चार घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...